Media24Media.com: #प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा संस्था

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा संस्था. Show all posts
Showing posts with label #प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा संस्था. Show all posts

शिक्षक दिवस विशेष: महेन्द्र कुमार पटेल को मिलेगा “डॉ. अब्दुल कलाम अलंकरण”

No comments Document Thumbnail

 आरंग। "प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा संस्था द्वारा राज्य भर में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विज्ञान के प्रचार-प्रसार ,जन सेवा ,प्रकृति संरक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था द्वारा चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को अलंकृत किया जाता है।


जिसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा के शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल को "डॉ अब्दुल कलाम अलंकरण" के लिए चयन किया गया है। उन्होंने बताया प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन संस्था प्रतिवर्ष प्रदेश भर में अलग अलग क्षेत्र में नवाचार व उल्लेखनीय कार्य करने वालों शिक्षकों के कार्य व प्रस्ताव के आधार पर चयन होता है।इस वर्ष भी प्रदेश भर से 100 शिक्षकों एवं 10 खोजी छात्रों को उनके विलक्षण प्रतिभा और अलग अलग क्षेत्र में रचनात्मक कार्यो के आधार पर कैटेगरी के हिसाब से चयनित किया गया है।


जिसमें आरंग चरौदा के शिक्षक महेन्द्र पटेल को शिक्षा के साथ-साथ विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए डाक्टर अब्दुल कलाम अलंकरण के लिए चयनित किया गया है।सभी चयनित शिक्षकों को सोमवार को कुरूद में आयोजित सम्मान समारोह 2025 में सम्मानित किया जाएगा। ज्ञात हो कि शिक्षक पटेल को विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग संस्था द्वारा अनेकों सम्मान मिल चुका है।

वहीं इस उपलब्धि के लिए इनके शाला के शिक्षकों ,बच्चों, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से अभिषेक शुक्ला,लखन साहू , मनीष अहीर, हेमंत उईके, सहित नगर के स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.