Media24Media.com: #पोस्टमार्टम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #पोस्टमार्टम. Show all posts
Showing posts with label #पोस्टमार्टम. Show all posts

नाले में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोटपाड में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। नाले में नहाने गए दो चचेरे मासूम भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


जानकारी के अनुसार, 6 वर्षीय साजन पोयाम पिता केशव पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम पिता तेजराज पोयाम बुधवार को गांव के पास स्थित नाले में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे गड्ढे में चले गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।

देर शाम तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नाले किनारे बच्चों के कपड़े मिले, जिसके बाद ग्रामीणों ने पानी में तलाश अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद रात करीब 8 बजे दोनों बच्चों के शव नाले से बाहर निकाले गए।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ेडोगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिवार को सौंप दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोनों परिवारों के इकलौते बेटे थे मासूम

यह हादसा दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटा है। मृतक ऋषभ पोयाम अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जबकि साजन पोयाम की एक बड़ी बहन है और वह परिवार का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि साजन की मां पूर्णिमा पोयाम कोटपाड क्षेत्र की जनपद सदस्य हैं।

एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की असमय मौत से पूरे कोटपाड गांव में शोक की लहर है। घटना के बाद गांव में हर आंख नम है और परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अंबिकापुर निर्भया कांड: पोस्टमार्टम में हुआ खौफनाक खुलासा, 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े क्षतिग्रस्त

No comments Document Thumbnail

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महिला के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी ने कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और शव के साथ भी बर्बरता की।


फॉरेंसिक रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य

मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. संटू बाघ के अनुसार, मृतका की सभी 12 पसलियां टूट चुकी थीं। पसलियों के टुकड़े होने से फेफड़े और दिल को गंभीर नुकसान पहुंचा। सिर पर तीन जगह गहरी चोटें मिलीं और खोपड़ी की हड्डियां भी टूटी पाई गईं। गला दबाने के स्पष्ट निशान भी मौजूद हैं। डॉक्टरों का कहना है कि चोटों की प्रकृति से संकेत मिलता है कि आरोपी ने महिला के सीने पर चढ़कर दबाव बनाया।

एक से अधिक आरोपी होने की आशंका

फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि इस वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज में घटना से पहले महिला एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ जाती हुई दिखाई दी है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि महिला के साथ अत्यंत अमानवीय कृत्य किया गया, जिससे घटना की क्रूरता और बढ़ गई है।

सियासी और सामाजिक आक्रोश

मामले पर टीएस सिंहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने इसे निर्भया कांड जैसी हैवानियत बताते हुए जल्द गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और कड़ी सजा की आवश्यकता पर जोर दिया।

वहीं, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रायपुर में ‘अंधे कत्ल’ का खुलासा: लव ट्रायंगल में युवक को जिंदा दफनाया, 5 आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। रायपुर ग्रामीण के अभनपुर थाना क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज ‘अंधे कत्ल’ मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भरेंगाभाठा गांव के पास मुरूम गड्ढे में दफन मिला युवक का शव लव ट्रायंगल में हुई निर्मम हत्या का मामला निकला। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।


पुलिस के अनुसार, 21 मार्च को सड़क किनारे गड्ढे में दबे एक शव की सूचना मिली थी, जिसमें मृतक का हाथ और पैर बाहर दिखाई दे रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला दबाकर हत्या किए जाने और जिंदा दफनाने की पुष्टि हुई।

जांच में मृतक की पहचान माना निवासी नितेश बत्रा के रूप में हुई, जो पहले से लापता था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, जिससे पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सोनी और सावित्री साहू के बीच प्रेम संबंध थे, जबकि मृतक नितेश का भी पहले सावित्री से संबंध रह चुका था। सावित्री नितेश से दूरी बनाना चाहती थी और उसकी मौजूदगी से परेशान थी।

16 मार्च की रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सावित्री के घर पर मौजूद नितेश और श्याम के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। श्याम ने लकड़ी से नितेश पर हमला किया और सावित्री ने भी उसे उकसाया। इसके बाद अन्य आरोपियों को बुलाकर नितेश की बेरहमी से पिटाई की गई।

घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की साजिश रची। नितेश को ऑटो में बैठाकर अलग-अलग जगह घुमाया गया और उसकी स्कूटी को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। बाद में सुनसान इलाके में ले जाकर उसका गला दबाया गया और अधमरी हालत में मुरूम खदान में जिंदा दफना दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में श्याम सुंदर सोनी, सुमित कोसले, सावित्री साहू और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी माईकल सैनी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सोनी के खिलाफ पहले से पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल ऑटो, लकड़ी और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं।

इस पूरे मामले के खुलासे में अभनपुर थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटना: 9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, परिवार सदमे में

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धूरी पारा मंगला इलाके में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। 9वीं कक्षा के छात्र अरविंद पटेल (उम्र लगभग 14-15 वर्ष) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर की छत पर पेड़ से लटका मिला।


परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ समय से अरविंद का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था और उसने स्कूल जाना भी कम कर दिया था। परिवार का कहना है कि वह गलत संगत में पड़ गया था, जिसे लेकर वे चिंतित थे और लगातार समझाइश दे रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, हालांकि सभी पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है।

यह घटना परिवार और स्थानीय लोगों के लिए गहरे सदमे का कारण बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने टांगी से की पिता की हत्या

No comments Document Thumbnail

 रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से खून के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मणिपुर थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


मिली जानकारी के अनुसार, देर रात किसी बात को लेकर पिता और आरोपी बेटे के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई। गुस्से में आरोपी ने टांगी से अपने पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.