Media24Media.com: #पोते ने दादी की हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #पोते ने दादी की हत्या. Show all posts
Showing posts with label #पोते ने दादी की हत्या. Show all posts

पोते ने दादी की हत्या, लगातार दूसरी वारदात से शहर में दहशत

No comments Document Thumbnail

 डोंगरगढ़। शहर में एक बार फिर सनसनीखेज घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 24 स्थित कश्मीरी पारा में एक युवक ने अपनी ही दादी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी पोते ने धारदार चाकू से अपनी बुजुर्ग दादी पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से नशे का आदी था और उसका दादी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार मारपीट जैसी स्थिति भी बन चुकी थी। पुलिस शुरुआती जांच में नशे की लत और पारिवारिक तनाव को घटना की मुख्य वजह मान रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। एफएसएल और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

लगातार घटनाओं से बढ़ी चिंता

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले रामाटोला क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी में एक युवक की मौत हुई थी। लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं ने डोंगरगढ़ में कानून-व्यवस्था और सामाजिक हालात को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद जल्द ही पूरी स्थिति स्पष्ट की जाएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.