Media24Media.com: #पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री. Show all posts
Showing posts with label #पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री. Show all posts

रायपुर सुसाइड केस: पूर्व मंत्री के बेटे की मौत पर पत्नी के गंभीर आरोप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में पूर्व विधायक एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र जय साहू की आत्महत्या का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। मृतक की पत्नी किरण साहू ने परिवार के कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई अहम बातें सामने रखी हैं।


किरण साहू ने आरोप लगाया कि उनके जेठ द्वारा उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। उनका कहना है कि परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते लंबे समय से तनाव का माहौल बना हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कई बार डराया-धमकाया गया, जिससे मानसिक दबाव लगातार बढ़ता गया।

मामले में आर्थिक तनाव का पहलू भी सामने आया है। किरण साहू के अनुसार, जय साहू को ट्रेडिंग में करीब 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इससे पहले भी उन्हें कई लाख रुपये का घाटा उठाना पड़ा था, जिसके कारण वे आर्थिक दबाव में थे।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद, आर्थिक तनाव और मानसिक दबाव सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.