Media24Media.com: #पुलिस अधीक्षक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #पुलिस अधीक्षक. Show all posts
Showing posts with label #पुलिस अधीक्षक. Show all posts

स्कूल से घर लौट रही थी छात्रा, रास्ते में स्थानीय युवक ने किया दुष्कर्म, तलाश में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

 गौरेला। छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र से एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा है।


स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में रोका

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अविनाश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, छात्रा जब स्कूल से अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया और उसके साथ जबरन अनाचार की घटना को अंजाम दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

एएसपी मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर गौरेला पुलिस ने तत्काल विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी स्थानीय निवासी है, जो घटना के बाद से ही अपने ठिकाने से फरार है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में सभी आवश्यक विधिक व वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.