Media24Media.com: #पुरानी रंजिश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #पुरानी रंजिश. Show all posts
Showing posts with label #पुरानी रंजिश. Show all posts

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या, मिर्च झोंककर पत्थर से कुचला सिर

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पथर्रा गांव में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय निखिल गोस्वामी के रूप में हुई है, जो बिलासपुर के एक बार में बाउंसर के तौर पर कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आरोपी की पत्नी और मृतक के बीच कथित संबंधों को लेकर पैदा हुआ विवाद बताया जा रहा है।


पुलिस के अनुसार, घटना बीती रात अमने मोड़ के पास हुई। निखिल अपने दो साथियों के साथ बैठा हुआ था, तभी तीन-चार युवक बाइक से वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों में शामिल भोला मानिकपुरी को देखकर निखिल ने उसे आवाज लगाई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि भोला मानिकपुरी और उसके साथियों ने पहले निखिल की आंखों और चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका। अचानक हुए हमले से निखिल संभल नहीं पाया। इस दौरान उसके साथ मौजूद दोनों साथी मौके से भाग गए। इसके बाद आरोपियों ने निखिल पर जानलेवा हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पास में पड़े भारी पत्थर से निखिल के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। हालांकि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह और कोटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी भोला मानिकपुरी अपनी पत्नी और निखिल के बीच कथित प्रेम संबंध होने का शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस प्रेम प्रसंग, चरित्र शंका और पुरानी रंजिश सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

कोटा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी भोला मानिकपुरी और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में शादी बना मौत का मैदान: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या

No comments Document Thumbnail

 डोंगरगढ़ (राजनांदगांव)। शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। ग्राम रामाटोला में आयोजित एक विवाह कार्यक्रम के बीच चाकूबाजी की घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान योमिश सिन्हा (20), निवासी रामाटोला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ग्राम सांखरा में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान योमिश का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया।

बताया गया कि रविवार देर रात रामाटोला में एक अन्य शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने योमिश को घेर लिया। पहले उसके साथ मारपीट की गई, इसके बाद चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.