Media24Media.com: #पीट-पीटकर बेहोश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #पीट-पीटकर बेहोश. Show all posts
Showing posts with label #पीट-पीटकर बेहोश. Show all posts

दिल दहला देने वाला हत्याकांड: दहेज के लिए बहू को पीटकर जलाया जिंदा

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। दादरी रूपबास की रहने वाली निक्की (27) को उसके ससुराल वालों ने 35 लाख रुपये के दहेज की मांग पूरी न होने पर पीट-पीटकर बेहोश कर दिया और फिर जिंदा जला दिया।


पीड़िता की शादी वर्ष 2016 में सिरसा गांव निवासी विपिन से हुई थी। मायकेवालों ने स्कॉर्पियो कार समेत काफी दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष लगातार और 35 लाख रुपये की मांग करता रहा। आरोप है कि पति विपिन (जो शराब का आदी था) और उसकी मां निक्की को नियमित रूप से प्रताड़ित और मारपीट करते थे।

गुरुवार को आरोपियों ने निक्की को बेरहमी से पीटा और जब वह बेहोश हो गई, तब उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

बेटे का खुलासा

मृतका के मासूम बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उसने कहा – “पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा।” इस बयान से घटना और भी भयावह हो गई है।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.