Media24Media.com: #पिता की हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #पिता की हत्या. Show all posts
Showing posts with label #पिता की हत्या. Show all posts

CG NEWS : घर में रची गई खूनी साजिश, बेटे ने ही कर दी पिता की हत्या

No comments Document Thumbnail

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस ने महज आठ दिनों के भीतर एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही बेटे ने अपने मौसा और दोस्त के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरकर सुनसान इलाके में फेंक दिया था ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।


मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चिरमी बचरापोड़ी गांव का है। पुलिस के मुताबिक, 10 जून की रात आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया, जबकि 11 जून की रात शव को बोरे में बांधकर दूसरे स्थान पर फेंक दिया गया। दो दिन पहले शव की पहचान शिव प्रसाद सिंह गोंड (45) निवासी चिरमी बचरापोड़ी के रूप में हुई थी।

बेटा, मौसा और दोस्त गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि शिव प्रसाद सिंह की हत्या उसके घर चिरमी परसापारा में ही की गई थी। आरोपियों ने टांगी और लोढ़ा से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया, ताकि घटना को छिपाया जा सके।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की पूरी साजिश मृतक के बेटे ने रची थी। वारदात को अंजाम देने में उसके मौसा और एक दोस्त ने साथ दिया। वहीं मृतक की मां पर भी सबूत मिटाने और आरोपियों की मदद करने का आरोप है।

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह

प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक अक्सर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और घरेलू प्रताड़ना करता था। लंबे समय से चल रही इसी प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

रामानुजनगर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों के आधार पर महज 8 दिनों में पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.