Media24Media.com: #पानी से भरे कचरा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #पानी से भरे कचरा. Show all posts
Showing posts with label #पानी से भरे कचरा. Show all posts

खेलते-खेलते पानी से भरे कचरा गड्ढे में गिरे दो मासूम, डूबने से दर्दनाक मौत

No comments Document Thumbnail

 गरियाबंद। जिले के कोपरा नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की पानी से भरे कचरा गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, योगेश साहू और सुमन साहू (दोनों की उम्र करीब 5 से 6 वर्ष) खेलते-खेलते नगर पंचायत द्वारा कचरा डालने के लिए बनाए गए गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए। आशंका है कि दोनों बच्चे करीब 10 से 12 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पांडुका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को गड्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि गहरे गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा घेराबंदी, चेतावनी बोर्ड अथवा अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए होते, तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने नगर पंचायत की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और ऐसे स्थानों पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल डूबने की आशंका के आधार पर जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.