Media24Media.com: #पश्चिम बंगाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #पश्चिम बंगाल. Show all posts
Showing posts with label #पश्चिम बंगाल. Show all posts

West Bengal Election Result 2026 : शुरुआती रुझानों में BJP आगे, TMC से कड़ी टक्कर

No comments Document Thumbnail

 West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद आज मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके बाद ईवीएम खोली जा रही हैं। शुरुआती रुझानों में बंगाल में भाजपा बढ़त बनाती दिख रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस भी कड़ी टक्कर दे रही है।


बंगाल में फलता सीट को छोड़कर 293 विधानसभा सीटों के लिए 77 केंद्रों पर मतगणना हो रही है। संवेदनशील इलाकों को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतगणना से पहले भाजपा और टीएमसी ने एक-दूसरे पर गड़बड़ी के आरोप भी लगाए।

अन्य राज्यों से भी रुझान शुरू

तमिलनाडु से पहले रुझान में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी बढ़त बनाती दिखी है। केरल में यूडीएफ एक सीट पर आगे है, जबकि असम में शुरुआती रुझानों में भाजपा चार और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। बंगाल में भी शुरुआती आंकड़ों में टीएमसी दो और भाजपा तीन सीटों पर आगे रही।

दोपहर तक साफ होगी तस्वीर

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। अब मतगणना के साथ ही दोपहर तक नतीजों की तस्वीर साफ होने लगेगी। एक ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सत्ता बचाने की कोशिश में हैं, वहीं भाजपा राज्य में पहली बार पूर्ण बहुमत की उम्मीद लगाए बैठी है।

293 सीटों पर ही क्यों हो रही गिनती?

राज्य की 294 में से 293 सीटों पर ही मतगणना हो रही है। दक्षिण 24 परगना जिले की फलता सीट पर मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायतों के बाद निर्वाचन आयोग ने वहां 29 अप्रैल को हुई वोटिंग रद्द कर दी थी। इस सीट पर अब 21 मई को पुनर्मतदान होगा और 24 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पुनर्मतदान भी कराया गया

दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर पुनर्मतदान कराया गया। यह फैसला निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया।

असम में भी कांटे की टक्कर

असम की 126 सीटों पर मतगणना जारी है, जहां 722 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। 35 जिलों में 40 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हो रही है।

राज्य में इस बार मुकाबला मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के बीच चर्चा में है। सरमा जहां जलुकबाड़ी सीट से लगातार जीत दर्ज करते रहे हैं, वहीं गोगोई पहली बार विधानसभा चुनाव में जोरहाट से मैदान में हैं।

असम में इस बार पहचान की राजनीति, कल्याणकारी योजनाएं और क्षेत्रीय मुद्दे चुनावी बहस के केंद्र में रहे। 85.96% मतदान के साथ इस बार रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई, जो राज्य के इतिहास में सबसे अधिक है।

कुल मिलाकर, आज के नतीजे न सिर्फ इन राज्यों की सत्ता तय करेंगे, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति की दिशा पर भी बड़ा असर डाल सकते हैं।

 
 

बंगाल में बदलाव की लहर, भाजपा को मिल रहा अभूतपूर्व जनसमर्थन: सीएम साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में राज्य की जनता को केंद्र सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा गया है।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ गरीबों और किसानों तक नहीं पहुंच सका। उन्होंने राज्य में रोजगार के अवसरों की कमी और महिलाओं से किए गए आर्थिक सहायता के वादों के पूरा न होने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है और युवाओं के सामने रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। साय ने मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसी सरकार को दोबारा सत्ता में आने से रोकें और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को समर्थन दें।

पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम और बिनपुर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित नामांकन कार्यक्रमों और जनसभाओं में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन की अपील की। सड़कों पर उमड़ी भीड़ और विभिन्न वर्गों की भागीदारी को उन्होंने परिवर्तन की इच्छा का संकेत बताया।

मुख्यमंत्री साय ने झारग्राम की भूमि को वीर सपूतों और विद्वानों की धरती बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम से शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि एक किसान परिवार से आने के बावजूद पार्टी ने उन्हें सांसद, विधायक, प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे, जो पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश के हर वर्ग के लिए काम किया है। साथ ही उन्होंने अन्य दलों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां नीतियों और नीयत दोनों की कमी है।

जनजातीय समाज के संदर्भ में साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज के सम्मान और विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने जनजातीय कल्याण बोर्ड, पीएम जनमन योजना और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना जैसी पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि इनका लाभ पश्चिम बंगाल में नहीं मिल पा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि भाजपा सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर राज्य में सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवां वेतनमान लागू किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क करने और पार्टी के पक्ष में मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने दावा किया कि जनता का मिल रहा समर्थन इस बात का संकेत है कि इस बार पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.