Media24Media.com: #परीक्षा UPSC सिविल सेवा परीक्षा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #परीक्षा UPSC सिविल सेवा परीक्षा. Show all posts
Showing posts with label #परीक्षा UPSC सिविल सेवा परीक्षा. Show all posts

छत्तीसगढ़ को 3 नए IAS अफसर मिले, कैडर आवंटन सूची जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

No comments Document Thumbnail

 UPSC-CSE 2024 : देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 पास करने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय (DoPT) ने सफल अभ्यर्थियों के कैडर आवंटन की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। नई सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ को तीन नए IAS अधिकारी मिले हैं, जिससे राज्य के प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।


छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS अफसर

जारी कैडर आवंटन सूची में निम्न नाम शामिल हैं—

  • गोकुल आर.के. — होम स्टेट: तमिलनाडु
  • वाध्यता यशवंत — होम स्टेट: तेलंगाना
  • इशांत जायसवाल — होम स्टेट: उत्तर प्रदेश

इन युवा अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में नियुक्ति मिलने से ब्यूरोक्रेसी को सशक्त करने की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

टॉपर शक्ति दुबे को मिला अपना गृह राज्य

UPSC 2024 में ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को उनका होम स्टेट उत्तर प्रदेश (UP) कैडर मिला है।
वहीं, AIR 65 प्राप्त करने वाली एवं पूर्व में छत्तीसगढ़ कैडर की IPS अधिकारी पूर्वा अग्रवाल को झारखंड कैडर आवंटित किया गया है।

अन्य प्रमुख अभ्यर्थियों को मिले ये कैडर

  • हर्षिता गोयल – गुजरात
  • डोंगरे अर्चित पराग – कर्नाटक
  • शाह मार्गी चिराग – गुजरात
  • आकाश गर्ग – AGMUT (अरुणाचल, गोवा, मिजोरम व केंद्र शासित प्रदेश)
  • कोमल पुनिया – उत्तर प्रदेश
  • आयुषी बंसल – मध्य प्रदेश
  • राजकृष्ण झा – बिहार

जल्द शुरू होगा प्रशिक्षण

कैडर आवंटन के बाद अब सभी नवनियुक्त IAS अधिकारियों की ट्रेनिंग प्रक्रिया शुरू होगी। LBSNAA, मसूरी में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये अधिकारी अपने-अपने राज्यों में कार्यभार प्राप्त करेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.