Media24Media.com: #पराली जलाने

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #पराली जलाने. Show all posts
Showing posts with label #पराली जलाने. Show all posts

CG NEWS : पराली की आग में झुलसी महिला, मौके पर दर्दनाक मौत

No comments Document Thumbnail

 बलौदाबाजार/कसडोल। कसडोल थाना क्षेत्र में पराली जलाने से एक महिला की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। ग्राम सेल और कसडोल के बीच एक खेत में रविवार को 50 वर्षीय प्रभा साहू जिंदा जल गईं। यह घटना पराली जलाने से पैदा होने वाले खतरों की गंभीरता को एक बार फिर सामने लाती है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभा साहू अपने खेत में चारा (पैरा) लेने पहुंची थीं। उसी दौरान आसपास के खेतों में पराली जलाई जा रही थी। पराली से उठे घने धुएं की वजह से प्रभा की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर खेत में गिर पड़ीं।

इसी बीच तेज हवा के कारण पराली में लगी आग फैलते हुए उनके पास तक पहुंच गई। बेहोश प्रभा आग की लपटों में घिर गईं और संभलने का मौका भी नहीं मिला। आग की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही यह जांच शुरू की गई है कि खेत में पराली किसने जलाई थी और हादसे में लापरवाही किसकी थी।

ग्रामीणों का कहना है कि पराली जलाने के मामले पर प्रशासन को सख्ती बरतने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। यह हादसा बताता है कि पराली जलाना न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि मानव जीवन के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.