Media24Media.com: #पत्नी ने दे दी खौफनाक मौत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #पत्नी ने दे दी खौफनाक मौत. Show all posts
Showing posts with label #पत्नी ने दे दी खौफनाक मौत. Show all posts

लोन नहीं चुका पाया पति, पत्नी ने दे दी खौफनाक मौत..

No comments Document Thumbnail

 मुजफ्फरपुर (बिहार)। जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवपुर गांव में 32 वर्षीय युवक अंशु कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, अंशु कुमार की शादी वर्ष 2021 में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसने मकान निर्माण के लिए बैंक से करीब 18 लाख रुपये का लोन लिया था। आर्थिक तंगी के चलते वह किस्त नहीं चुका पा रहा था, जिसके कारण हाल ही में उसके घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया था।

परिजनों का आरोप है कि पारिवारिक विवाद और आर्थिक दबाव के चलते पत्नी ने पहले अंशु को जहर दिया और बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से कमरे में आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि कमरे का सामान जला हुआ था, जबकि मृतक का शरीर पूरी तरह झुलसा नहीं था।

घटना के दौरान कमरे से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने अंशु को बाहर निकाला और तत्काल एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई उदय सिंह सहित अन्य परिजनों ने पत्नी स्वीटी भारती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि परिवार में लंबे समय से आर्थिक तनाव और विवाद चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला जहर सेवन से मौत का प्रतीत हो रहा है, वहीं आग लगाने की भी पुष्टि के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया था।

उल्लेखनीय है कि करीब दो वर्ष पूर्व एक हादसे में अंशु का दाहिना पैर टूट गया था, जिसके कारण वह ठीक से चल-फिर नहीं पाता था। इसी वजह से वह कुछ समय से इमादपुर स्थित ससुराल में रह रहा था और हाल ही में केशवपुर लौटा था।

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.