Media24Media.com: #नोटिस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #नोटिस. Show all posts
Showing posts with label #नोटिस. Show all posts

निरीक्षण के दौरान प्राचार्य सहित शिक्षको के बिना सूचना के ड्यूटी से गैर हाजिर 13 शिक्षकों को नोटिस जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में शैक्षणिक अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभठा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य सहित कुल 13 शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीईओ द्वारा सभी अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

डाहिरे ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों में प्रभारी प्राचार्य सौखी लाल पंकज, व्याख्याता फनेन्द्र कुमार रॉय, रवि कुमार देवांगन, श्रीमती प्रमिला देवांगन, आशीष ठाकुर,अमरचंद बर्मन, संजय साहू, ममता जांगड़े, नंदलाल पटेल, राजेन्द्र ध्रुव, पुरुषोत्तम घृतलहरे, अनिल सोनवानी और पीयूष चंदेल शामिल हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता और छात्रहित से संबंधित गतिविधियों की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।

महासमुंद : कृषि विभाग की कार्रवाई, अनियमितता पर पिथौरा विकासखण्ड के चार कृषि केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में कृषि केन्द्रों का सतत निरीक्षण जारी है। इसी क्रम में प्रभारी उप संचालक कृषि भीमराव घोडे़सवार के मार्गदर्शन में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ब्रजेश तुरकाने द्वारा पिथौरा के उर्वरक दुकानां का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्म चंचला कृषि केन्द्र लोहरीनडोगरी, मुकेश कृषि सेवा केन्द्र सोनासिल्ली के प्रतिष्ठान में पी.ओ.एस. स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। इसके अलावा संबंधित फर्मो द्वारा मासिक प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने के कारण संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है।

इसी प्रकार चंचला कृषि केन्द्र लोहरीनडोगरी एवं पटेल ब्रदर्स पिथौरा द्वारा बिना स्त्रोत के कीटनाशी दवा के विक्रय करने के कारण संबंधित फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संबंधित फर्म से जवाब प्राप्त होने के पश्चात् उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं कीटनाशी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कृषको से अपील की है कि कृषक बिल लेकर ही उर्वरक का विक्रय करें एवं कालाबाजारी की शिकायत पाए जाने पर संबंधित विकासखण्डों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करे।


अनियमितता पाए जाने पर 5 कृषि सेवा केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में कृषकों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कृषि विभाग की टीम ने विभिन्न विकासखण्डों में कृषि सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 5 कृषि सेवा केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत निरीक्षक श्री लोकनाथ दीवान ने गुरुदेव कृषि केंद्र, रसेडा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में बिल बुक अद्यतन नहीं पाया गया तथा कीटनाशक एवं उर्वरक का स्रोत प्रमाण पत्र संधारित नहीं किया गया था। इस पर संबंधित विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पलारी विकासखण्ड अंतर्गत निरीक्षक सुचिन वर्मा ने ग्राम दतान स्थित 4 विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गुलशन कृषि सेवा केंद्र में कैश क्रेडिट मेमो अद्यतन नहीं था एवं कीटनाशकों का स्रोत प्रमाण पत्र संधारित नहीं किया गया था। किसान कृषि केंद्र एवं विवेक कृषि सेवा केंद्र में भी कैश क्रेडिट मेमो अद्यतन नहीं पाया गया। वेद कृषि सेवा केंद्र में उपलब्ध कीटनाशकों का स्रोत प्रमाण पत्र संधारित नहीं था। इन सभी 4 विक्रय केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

भाटापारा विकासखण्ड अंतर्गत उर्वरक निरीक्षक अवधेश कुमार उपाध्याय ने अतुल एंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर टोकन प्रणाली के माध्यम से यूरिया का वितरण कराया गया। निरीक्षण में विक्रेताओं को शासन के नियमों का पालन करते हुए कृषि आदान विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया।

उप संचालक कृषि दीपक नायक ने जिले के सभी कृषि आदान विक्रय केंद्र संचालकों को निर्देशित किया है कि कृषकों को उर्वरक एवं अन्य कृषि आदान केवल निर्धारित दर पर ही विक्रय करें। कृषकों को प्रदाय की गई सामग्री का पक्का बिल अनिवार्य रूप से प्रदान करें तथा कृषक के हस्ताक्षरित प्रति विक्रय केंद्र में संधारित रखें।


उर्वरक निरीक्षक बागबाहरा द्वारा दो उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन एवं उप संचालक कृषि महासमुंद एफ.आर. कश्यप के निर्देशानुसार किसानों को सही समय पर खाद उपलब्ध कराने हेतु लागतार कृषि विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है एवं अनुचित स्टॉक रखने पर निजी दुकानों में कार्रवाई भी की जा रही है।

इसी कड़ी में आज उर्वरक निरीक्षक बागबाहरा जी.पी. शरणागत द्वारा बागबाहरा क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो केंद्रों में अनियमितताएं पाई गईं।

औचक निरीक्षण में हरि कृषि केन्द्र, बागबाहरा के पी.ओ.एस. स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। वहीं जय दुर्गा कृषि केन्द्र, बागबाहरा द्वारा स्कंध पंजी का संधारण नहीं किया गया था तथा मासिक प्रगति प्रतिवेदन भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इन अनियमितताओं पर दोनों विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि में उचित जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

उर्वरक निरीक्षक जी.पी. शरणागत ने बताया कि किसानों को उचित मूल्य एवं निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने जिले के समस्त कृषकों से अपील की है कि वे उर्वरक विक्रेताओं से खरीद के समय अनिवार्य रूप से बिल प्राप्त करें। यदि कहीं भी उर्वरक की कालाबाजारी अथवा अनियमितता पाई जाती है तो उसकी शिकायत तत्काल संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा कृषि विभाग को करें

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.