Media24Media.com: #निलंबित कर्मचारियों की सेवा बहाली

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #निलंबित कर्मचारियों की सेवा बहाली. Show all posts
Showing posts with label #निलंबित कर्मचारियों की सेवा बहाली. Show all posts

शिक्षा विभाग में पारदर्शिता पर फोकस: निलंबित कर्मचारियों की बहाली के नियम सख्त हुए

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। शिक्षा विभाग में निलंबित कर्मचारियों की सेवा बहाली को लेकर मनमानी और अनियमितता के मामले सामने आने के बाद लोक शिक्षण संचालक ने सख्त रुख अपनाया है।


सूत्रों के अनुसार, कुछ अधिकारियों ने निलंबित कर्मचारियों को शिक्षक-विहीन और एकल शिक्षक स्कूलों में रखने के बजाय मनमाने स्थानों पर पदस्थ कर दिया था, जो नियमों के विरुद्ध है।


इस पर लोक शिक्षण संचालक ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को पत्र जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निलंबित कर्मचारियों की बहाली केवल शिक्षक-विहीन और एकल शिक्षक विद्यालयों में ही की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी है कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम विभाग में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और इससे सेवा बहाली में मनमानी पर प्रभावी रोक लगेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.