Media24Media.com: #नाबालिग से गैंगरेप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #नाबालिग से गैंगरेप. Show all posts
Showing posts with label #नाबालिग से गैंगरेप. Show all posts

नौकरी का झांसा देकर 7 साल तक नाबालिग से गैंगरेप, फरार आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। दुर्ग जिले में नाबालिग से लंबे समय तक गैंगरेप के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सात वर्षों से फरार चल रहे पीडब्ल्यूडी के टाइमकीपर राजू कश्यप उर्फ कृपा शंकर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को दुर्ग लाने के लिए पुलिस की विशेष टीम गोरखपुर रवाना हो चुकी है। गिरफ्तारी के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है।


आरोपी की तलाश में बनाई गईं कई टीमें

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था और गोरखपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपकर रह रहा था। आरोपी के राज्य से बाहर भागने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कीं। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), टावर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। मोबाइल लोकेशन उत्तर प्रदेश में मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर किया शोषण

आरोपी राजू कश्यप मूल रूप से गोरखपुर का निवासी है और पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगने के बाद परिवार सहित दुर्ग में रह रहा था। आरोप है कि उसने नाबालिग पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब सात वर्षों तक उसके साथ लगातार गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर पीड़िता का शोषण जारी रखा।

जमानत याचिकाएं खारिज

इस मामले में आरोपी संजय द्वारा दुर्ग न्यायालय में दायर अग्रिम जमानत याचिका को चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी (पॉक्सो) अनीश दुबे की अदालत ने खारिज कर दिया है। वहीं, पहले से गिरफ्तार आरोपी अनिल चौधरी की जमानत याचिका अदालत में विचाराधीन है।

एसएसपी ने बताया कि प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.