Media24Media.com: #नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म. Show all posts
Showing posts with label #नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म. Show all posts

राजधानी में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का अवैध मकान ध्वस्त, नगर निगम की कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। नगर निगम की टीम ने आरोपी के अवैध रूप से निर्मित मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से पूर्व नगर निगम की ओर से सात दिन पहले नोटिस जारी किया गया था। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।


लालच देकर कई बार की थी वारदात

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 7 से 11 जनवरी के बीच अपने ही मोहल्ले की 9 साल की बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर कई बार अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

दर्द से तड़पती बच्ची ने बताई आपबीती

घटना का खुलासा 12 जनवरी की सुबह हुआ, जब बच्ची दर्द के कारण रोती हुई जमीन पर लेटी मिली। चाची द्वारा पूछे जाने पर बच्ची ने पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

बच्ची ने बयान में बताया कि आरोपी वारदात के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था, जिस वजह से वह डर के कारण चुप रही।

आरोपी जेल में, कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.