Media24Media.com: #नाबालिग प्रेमिका

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #नाबालिग प्रेमिका. Show all posts
Showing posts with label #नाबालिग प्रेमिका. Show all posts

RAIPUR : एवन लॉज का खौफनाक मामला: नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर भागी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका ने अपने प्रेमी मोहम्मद सद्दाम की लॉज के कमरे में हत्या कर दी। वारदात के बाद किशोरी कमरे को बाहर से लॉक कर बिलासपुर लौट गई। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह मामला गंज थाना क्षेत्र स्थित एवन लॉज का है।


क्या है पूरा मामला?

मृतक मोहम्मद सद्दाम मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और वर्तमान में अभनपुर के एमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। वह अपनी 16 वर्षीय प्रेमिका (निवासी बिलासपुर, कोनी क्षेत्र) के साथ 27 सितंबर को एवन लॉज में ठहरा था।

28 सितंबर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान नाबालिग ने धारदार हथियार से सद्दाम के गले और शरीर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने कमरे को बाहर से लॉक कर चाबी रेलवे ट्रैक पर फेंक दी और बिलासपुर लौट गई।

कैसे खुला राज?

बिलासपुर पहुंचकर किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी और दोनों ने कोनी थाने पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। इसके बाद कोनी पुलिस ने रायपुर गंज पुलिस को सूचना दी।

गंज पुलिस ने जब लॉज का कमरा खोला तो सद्दाम का शव खून से लथपथ हालत में औंधे मुंह पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल भी जब्त किया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार कहां से आया और वारदात की असली वजह क्या थी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.