Media24Media.com: #नाबालिग किशोरी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #नाबालिग किशोरी. Show all posts
Showing posts with label #नाबालिग किशोरी. Show all posts

भिलाई दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा: 13 साल की नाबालिग से 8 साल तक अपराध, एक और आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 भिलाई। 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी से वर्षों तक सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला सामने आने के बाद से पुलिस द्वारा लगातार जांच की जा रही है और एक-एक कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।


पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में इससे पूर्व दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी विधिवत गिरफ्तार किया गया।

बताया गया कि पीड़िता की ओर से महिला थाना दुर्ग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2018 से 11 अक्टूबर 2025 के बीच लगभग आठ वर्षों तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

महिला थाना दुर्ग पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर एक अन्य आरोपी की भूमिका प्रमाणित होने पर पुलिस ने उसे चिन्हित किया।

पुलिस ने इस मामले में राजनांदगांव निवासी गोविंद सिंह नागवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.