Media24Media.com: #नगर पालिका

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #नगर पालिका. Show all posts
Showing posts with label #नगर पालिका. Show all posts

CG NEWS : खुदाई कार्यों पर सख्ती, अब हर जानकारी एप पर देनी होगी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के सभी नगरीय निकायों को आदेश जारी किया है कि वे अपने क्षेत्रों में होने वाले सभी खुदाई कार्यों की जानकारी “सी-बड (CBuD - Call Before u Dig)” मोबाइल एप पर अपलोड करना अनिवार्य करें।


विभाग द्वारा जारी परिपत्र में सभी नगर निगम आयुक्तों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण और खुदाई से जुड़े कार्यों की जानकारी तुरंत एप पर दर्ज की जाए।

सी-बड एप का उद्देश्य

परिपत्र में कहा गया है कि दूरसंचार विभाग ने सड़कों की खुदाई से संबंधित कार्यों – जैसे पाइपलाइन, गैस पाइपलाइन, केबल बिछाने आदि – की जानकारी इस एप पर दर्ज कराने को जरूरी बताया है। ताकि विभिन्न एजेंसियों के कार्यों में समन्वय हो सके और अव्यवस्था से बचा जा सके।

नोडल अधिकारी और प्रशिक्षण

नगरीय प्रशासन विभाग ने बताया कि सभी नगरीय निकायों, क्षेत्रीय कार्यालयों और निकाय स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनका पंजीयन सी-बड एप पर किया जा चुका है। इसके लिए समय-समय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया गया है।

अनिवार्य पालन की चेतावनी

विभाग ने स्पष्ट किया कि यदि अभियंता और अधिकारी खुदाई कार्यों की जानकारी एप पर अपलोड नहीं करेंगे तो इसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा।

कुरूद का कद बढ़ा, अब नगर पालिका के रूप में होगा विकास

No comments Document Thumbnail

 धमतरी। छत्तीसगढ़ सरकार ने धमतरी जिले के कुरूद को बड़ा तोहफ़ा दिया है। अब तक नगर पंचायत के रूप में काम कर रहे कुरूद को नगर पालिका का दर्जा दे दिया गया है। नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।


जनगणना 2011 के अनुसार कुरूद की जनसंख्या 13,783 थी। नए दर्जे के साथ अब कुरूद की चतुर्भुज सीमाओं को नगर पालिका क्षेत्र माना जाएगा।



सरकार का मानना है कि इस फैसले से क्षेत्र का शहरी विकास तेज़ होगा, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय निकाय को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का अवसर मिलेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.