Media24Media.com: #नक्सल-विरोधी अभियान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #नक्सल-विरोधी अभियान. Show all posts
Showing posts with label #नक्सल-विरोधी अभियान. Show all posts

हिड़मा के बाद बड़ा वार: 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने 7 और नक्सलियों का किया खात्मा

No comments Document Thumbnail

 कोंडागांव/जयपुर: छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों ने नक्सल-विरोधी अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मारेडुमिल्ली क्षेत्र के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 7 नक्सलियों को ढेर किया। इनमें 3 महिला नक्सली भी शामिल हैं। शुरुआती सूचना के अनुसार नक्सल संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और महासचिव देवजी के भी मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।


सुरक्षाबलों ने मौके से सभी शव और हथियार बरामद कर लिए हैं। 7 में से 4 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है, जबकि 3 की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

उसी इलाके में एक दिन पहले ढेर हुआ था कुख्यात हिड़मा

यह मुठभेड़ उसी क्षेत्र में हुई जहाँ 18 नवंबर को सुरक्षाबलों ने कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा, उसकी पत्नी और 6 अन्य नक्सलियों को मार गिराया था। एजेंसियों को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि देवजी इसी इलाके में छिपा हुआ है, जिसके बाद बड़े स्तर पर ऑपरेशन प्लान किया गया।

सर्च ऑपरेशन और तेज़

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मारेडुमिल्ली और आसपास के सभी इलाकों में तलाशी अभियान तेज़ कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में और भी नक्सली समूह एक्टिव हो सकते हैं, इसलिए ऑपरेशन अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

सुरक्षा एजेंसियों ने संकेत दिया है कि नक्सल संगठन पुनर्गठन की कोशिश में था, जिसे रोकने के लिए अभियान को और सख्ती से चलाया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.