Media24Media.com: #नक्सली IED धमाका

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #नक्सली IED धमाका. Show all posts
Showing posts with label #नक्सली IED धमाका. Show all posts

बीजापुर: नक्सली IED धमाका, DRG का 1 जवान शहीद, 3 घायल

No comments Document Thumbnail

 बीजापुर। जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली डीआरजी (DRG) टीम नक्सलियों के आईईडी (IED) विस्फोट की चपेट में आ गई।


यह हादसा आज 18 अगस्त 2025 की सुबह सर्चिंग के दौरान हुआ। विस्फोट में जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि 3 अन्य जवान घायल हुए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान समाप्त होने के बाद पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.