Media24Media.com: #नक्सली कमांडर बारसे देवा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #नक्सली कमांडर बारसे देवा. Show all posts
Showing posts with label #नक्सली कमांडर बारसे देवा. Show all posts

नक्सली कमांडर बारसे देवा का समर्पण, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली कमांडर बारसे देवा के समर्पण पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा थी कि उसका पुनर्वास छत्तीसगढ़ में ही हो, लेकिन यदि यह प्रक्रिया तेलंगाना में होती है तो भी कोई आपत्ति नहीं है।


उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार इस दिशा में प्रयासरत थी और बारसे देवा का औपचारिक समर्पण 26 मार्च के लक्ष्य के तहत हुआ है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश से नक्सलवाद रूपी नासूर धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है और यह सुरक्षा बलों तथा सरकार के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

कर्मयोगी अभियान और जनजातीय विकास पर जोर

विजय शर्मा ने बताया कि कर्मयोगी अभियान के तहत कई जनजातीय बहुल गांवों का चयन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश में लगभग ढाई लाख की आबादी वाले दूरस्थ इलाकों में सड़क, अस्पताल, एम्बुलेंस जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही पीएम जनमन योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से पिछड़े क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

चैतन्य बघेल की जमानत पर प्रतिक्रिया

उप मुख्यमंत्री ने चैतन्य बघेल की जमानत को लेकर कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं—न्यायालय और चुनाव आयोग—पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह न्यायिक प्रक्रिया है और सभी को संस्थाओं पर विश्वास बनाए रखना चाहिए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.