Media24Media.com: #नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण. Show all posts
Showing posts with label #नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण. Show all posts

बस्तर में आज इतिहास बनेगा - नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज नक्सलियों का अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण होने जा रहा है। बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा की और इस ऐतिहासिक घटना को लेकर बड़ा बयान दिया।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। विकास की मुख्यधारा से जुड़ने वाले नक्सलियों का राज्य सरकार स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को सरकार की सशक्त पुनर्वास नीति का पूरा लाभ मिलेगा।

साय ने कहा, “हमने शुरू से ही नक्सलियों से हथियार छोड़कर शांति और विकास की राह पर लौटने का आह्वान किया है। सरकार की नीतियां इसी दिशा में सार्थक परिणाम दे रही हैं।”

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री साय आज जगदलपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता आत्मसमर्पण कार्यक्रम में शामिल होकर बस्तर में नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.