Media24Media.com: #नक्सल कैदी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #नक्सल कैदी. Show all posts
Showing posts with label #नक्सल कैदी. Show all posts

CG NEWS : बाथरूम में गिरने से सिर में लगी गंभीर चोट, उपचार के दौरान कैदी ने तोड़ा दम

No comments Document Thumbnail
जगदलपुर। केंद्रीय जेल जगदलपुर में बंद एक नक्सल कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी गुरुवार रात बाथरूम में फिसलकर गिर गया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उसे महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिंगापुर निवासी रमेश कुंजाम (35 वर्ष) के रूप में हुई है। रमेश नक्सल गतिविधियों से जुड़े मामलों में सजा काट रहा था। उसके खिलाफ नक्सल मामलों से संबंधित तीन प्रकरण दर्ज थे।

पुलिस के मुताबिक, रमेश को पहले केंद्रीय जेल दंतेवाड़ा में रखा गया था। बाद में नवंबर 2025 में उसे केंद्रीय जेल जगदलपुर स्थानांतरित किया गया था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात रमेश बाथरूम गया था। इसी दौरान फर्श पर फैले पानी के कारण उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसकी आवाज सुनकर अन्य कैदी और जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे तथा उसे तत्काल महारानी अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी स्थिति बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.