Media24Media.com: #धोखाधड़ी की शिकायत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #धोखाधड़ी की शिकायत. Show all posts
Showing posts with label #धोखाधड़ी की शिकायत. Show all posts

जेसीबी बेचने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने मामला दर्ज किया

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। जिले में जेसीबी बेचने के बहाने 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।


शिकायतकर्ता मोहम्मद शाहनवाज खान (शहडोल जिले के जैतपुर कलहथा) ने बताया कि तालापारा निवासी बाबा खान ने उनसे फोन पर संपर्क किया और फाइनेंस कंपनी द्वारा खींची गई एक जेसीबी बेचने की बात कही। बातचीत के बाद जेसीबी खरीदने का सौदा तय हो गया।

शाहनवाज खान ने आरोपियों बाबा खान और भरत गुप्ता को जेसीबी खरीदने के बदले पहले 16 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए। इसके बाद बैंक दस्तावेज तैयार करने के नाम पर अतिरिक्त 4 लाख रुपये भी दिए। कुल मिलाकर 20 लाख रुपये देने के बाद भी जेसीबी उनके नाम पर ट्रांसफर नहीं की गई।

जब शिकायतकर्ता ने जेसीबी के संचालक राज देवांगन से संपर्क किया, तो बताया गया कि बैंक में राशि जमा नहीं होने के कारण जेसीबी किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई है। इसके बाद शाहनवाज खान ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल लगातार बंद आ रहे हैं।

सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरटीजीएस ट्रांजेक्शन की डिटेल्स, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल नंबरों के आधार पर दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.