Media24Media.com: #धार्मिक आयोजन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #धार्मिक आयोजन. Show all posts
Showing posts with label #धार्मिक आयोजन. Show all posts

छत्तीसगढ़ में साल का बड़ा धार्मिक आयोजन, 31 दिसंबर को मुख्य वक्ता होंगे मोहन भागवत

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 31 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर जिले के अभनपुर स्थित सोनपैरी गांव में आयोजित विशाल हिंदू महासम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।


इस महासम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और बैठने की समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। सम्मेलन के संचालन के लिए हिंदू सम्मेलन समिति की टीमें तैनात रहेंगी।

आयोजन समिति ने प्रदेश के सभी सनातनी और हिंदू समाज के लोगों से अपील की है कि वे इस महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें। साथ ही, किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल पर समय से पहले पहुंचने का आग्रह किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.