Media24Media.com: #धान जब्त

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #धान जब्त. Show all posts
Showing posts with label #धान जब्त. Show all posts

राजनांदगांव : 5.88 करोड़ मूल्य का 18,983 क्विंटल अवैध धान और 11 वाहन जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने आज दो मामलों में 17 लाख 45 हजार 920 रुपए मूल्य का 563.20 क्विंटल (1408 बोरा) अवैध धान जब्त किया। जिले में अब तक 5 करोड़ 88 लाख 48 हजार 726 रुपए मूल्य का 18,983.46 क्विंटल (47,459 बोरा) अवैध धान तथा 11 वाहन जब्त किए जा चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज राजनांदगांव अनुविभाग में 1 लाख 86 हजार रुपए मूल्य का 60 क्विंटल (150 बोरा) अवैध धान तथा डोंगरगांव अनुविभाग में 15 लाख 59 हजार 920 रुपए मूल्य का 503.20 क्विंटल (1258 बोरा) अवैध धान जब्त किया गया है। राजनांदगांव अनुविभाग  में 3 करोड़ 35 लाख 89 हजार 120 रुपए मूल्य के 10,835.20 क्विंटल (27,088 बोरा) धान तथा 4 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। इसी तरह डोंगरगढ़ अनुविभाग में 1 करोड़ 18 लाख 2 हजार 506 रुपए मूल्य का 3,807.26 क्विंटल (9,518 बोरा) धान तथा 2 वाहन, डोंगरगांव अनुविभाग में 1 करोड़ 34 लाख 57 हजार 100 रुपए मूल्य का 4,341 क्विंटल (10,853 बोरा) धान तथा 5 वाहन जब्त किए गए।  

कलेक्टर यादव ने कहा है कि धान की अवैध खरीद-बिक्री में संलिप्त कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसकी पुनरावृत्ति करने वालों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाएगी। जिले में 1500 मंडी अनुज्ञप्तिधारियों की सूची तैयार कर अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, खाद्य एवं मंडी अधिकारियों की टीम लगातार दबिश देकर धान के अवैध भंडारण के मामले में कार्रवाई कर रही है। अन्य राज्यों से धान की आवक रोकने के लिए जिले में बोरतलाब, पाटेकोहरा और कल्लूबंजारी में कुल 3 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां राजस्व, मंडी, नगर सेना और वन विभाग के अधिकारी तीन पालियों में 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपना धान केवल समर्थन मूल्य पर अधिकृत सरकारी समितियों में ही बेचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।


रायगढ़ के बिजना में 951 बोरी अवैध धान जब्त, एसडीएम घरघोड़ा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिले में अवैध धान भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के अभियान के तहत आज एसडीएम घरघोड़ा के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। 

तहसील तमनार के ग्राम बिजना में की गई इस औचक जांच में टीम ने माखन गुप्ता के घर से कुल 951 बोरी अवैध रूप से संग्रहित धान जब्त किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन लगातार सघन निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

औचक निरीक्षण के दौरान अवैध भंडारण की पुष्टि होने पर धान को जब्त किया गया। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि शासन की धान खरीदी नीति को प्रभावित करने वाली किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध भंडारण और नियम विरुद्ध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.