Media24Media.com: #दिवाली गिफ्ट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #दिवाली गिफ्ट. Show all posts
Showing posts with label #दिवाली गिफ्ट. Show all posts

CG NEWS : NHM कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट - 5% वेतन वृद्धि, 14 हजार से अधिक कर्मियों को होगा फायदा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर राज्य शासन ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। शासन ने उनके वेतन में 5 प्रतिशत वृद्धि का आदेश जारी किया है। यह वृद्धि 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएगी।


शासन के आदेश के अनुसार, जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवा अवधि 1 जुलाई 2023 तक एक वर्ष पूरी हो चुकी है, केवल उन्हीं को 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। इस शर्त के चलते करीब 1,500 से अधिक कर्मचारियों को इस बार वृद्धि का लाभ नहीं मिल पाएगा।

33 दिन चली थी हड़ताल

गौरतलब है कि वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने 33 दिनों तक हड़ताल की थी। इसी दौरान एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष समेत 25 पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया था।

हड़ताल समाप्ति के दौरान शासन और कर्मचारियों के बीच हुई चर्चा में बर्खास्त कर्मियों की बहाली का आश्वासन दिया गया था। अब भी ये कर्मचारी बहाली की प्रतीक्षा में हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.