Media24Media.com: #दहशत का माहौल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #दहशत का माहौल. Show all posts
Showing posts with label #दहशत का माहौल. Show all posts

गरियाबंद में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, इलाके में दहशत का माहौल

No comments Document Thumbnail

 गरियाबंद। जिले के देवभोग क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। शुक्रवार दोपहर करीब 2:20 बजे धरती हल्की कांपी, जिसके बाद ग्रामीण घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर पहुंच गए।


जानकारी के अनुसार, पिछले 36 घंटों के भीतर यह तीसरी बार है जब क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले गुरुवार शाम करीब 7:20 बजे भी धरती कांपी थी। वहीं एक दिन पहले आए झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 0.7 दर्ज की गई थी, जो बेहद हल्की श्रेणी में आती है।

हालांकि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन बार-बार हो रही भूगर्भीय गतिविधियों से लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार झटकों के कारण वे डरे हुए हैं और कई लोग रात में घरों से बाहर समय बिता रहे हैं।
बच्चों और बुजुर्गों में विशेष रूप से भय का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार के हल्के भूकंप भूगर्भीय हलचल का संकेत हो सकते हैं। फिलहाल किसी बड़े खतरे की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन लगातार झटकों को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.