Media24Media.com: #तालाब में डूबने से 2 युवकों की मौत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #तालाब में डूबने से 2 युवकों की मौत. Show all posts
Showing posts with label #तालाब में डूबने से 2 युवकों की मौत. Show all posts

CG NEWS : तालाब में डूबने से 2 युवकों की मौत, शराब पीने के बाद हाथ-मुंह धोने गए थे

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। तालाब में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। हाथ-मुंह धोने के दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के अनुसार, बंधवापारा निवासी हिमांशु चहांदे (21) और देवरीखुर्द निवासी शिवम मानिकपुरी (20) रविवार दोपहर अपने पांच साथियों के साथ खमतराई की ओर घूमने गए थे। सभी युवक अमहा तालाब के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर शराब पीते हुए बातचीत कर रहे थे।

शाम करीब चार बजे हिमांशु और शिवम हाथ-मुंह धोने के लिए तालाब की ओर गए। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। बताया जा रहा है कि दोनों को तैरना नहीं आता था। गहराई में जाते ही वे डूबने लगे।

साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। एक युवक पानी में उतरा, लेकिन उसे भी तैरना नहीं आता था, जिससे वह भी डूबने लगा। बाकी दोस्तों ने किसी तरह उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक हिमांशु और शिवम लापता हो चुके थे।

दरअसल, अमहा तालाब से मुरूम निकालने के लिए जेसीबी से लगातार खुदाई की गई है, जिससे तालाब काफी गहरा हो गया है। किनारे से ही गहराई शुरू हो जाती है, जो हादसों का कारण बन रही है।

उल्लेखनीय है कि जिले में पिछले तीन वर्षों में तालाब, नदी और खदान में डूबने से 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.