Media24Media.com: #डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी#श्रद्धालुओं की टोली

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी#श्रद्धालुओं की टोली. Show all posts
Showing posts with label #डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी#श्रद्धालुओं की टोली. Show all posts

डोंगरगढ़ हादसा : 12वीं की टॉपर महिमा साहू को तेज रफ्तार थार ने कुचला, मौके पर मौत

No comments Document Thumbnail

 राजनांदगांव। डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकली श्रद्धालुओं की टोली में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। सोमनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार ने 20 वर्षीय महिमा साहू को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिमा को भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


महिमा का सपना था कलेक्टर बनना

भिलाई अटल आवास जामुल निवासी महिमा साहू ने 2023 में 12वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य में 6वां रैंक हासिल किया था। वर्तमान में वह कोंडागांव पोस्ट ऑफिस में नौकरी कर रही थी और आईएएस की तैयारी कर रही थी। परिवार का कहना है कि महिमा का लक्ष्य था कि 2027 तक कलेक्टर बने। रोजाना वह 4 घंटे ड्यूटी के बाद 8-10 घंटे पढ़ाई किया करती थी।

हादसा कैसे हुआ

महिमा अपनी बहन याचना और मोहल्ले के अन्य श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्रा कर रही थी। रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार थार (CG04 QC 8007) ने उसे टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल थे और जयकारों के बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ।

आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

हादसे के बाद चालक थार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह गाड़ी रायपुर निवासी राजा सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। हालांकि पुलिस ने अभी स्पष्ट नहीं किया है कि हादसे के वक्त वाहन कौन चला रहा था।

श्रद्धालुओं की नाराज़गी और सुरक्षा की मांग

स्थानीय श्रद्धालुओं ने प्रशासन से सवाल उठाए हैं कि हर साल हजारों लोग डोंगरगढ़ की पैदल यात्रा में शामिल होते हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा इंतज़ाम नाकाफी रहते हैं। उन्होंने बैरिकेडिंग, पुलिस पेट्रोलिंग और वाहनों की गति नियंत्रण की व्यवस्था करने की मांग की है।

परिजनों का आक्रोश

महिमा के परिवार ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग की है। बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.