Media24Media.com: #डे-नाइट क्रिकेट मैच

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #डे-नाइट क्रिकेट मैच. Show all posts
Showing posts with label #डे-नाइट क्रिकेट मैच. Show all posts

मन की बात : मोदी ने खेलों से जोड़ा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 125वीं कड़ी में श्रीनगर में आयोजित खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल और पुलवामा में क्रिकेट की लोकप्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा – “जो खेलता है, वो खिलता है।


अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने हालिया प्राकृतिक आपदाओं से हुए जन-धन के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जम्मू-कश्मीर ने दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

पहली उपलब्धि पुलवामा में आयोजित पहला डे-नाइट क्रिकेट मैच रही, जिसे देखने के लिए रिकॉर्ड संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे। यह मैच रॉयल प्रीमियर लीग का हिस्सा था।

दूसरी उपलब्धि श्रीनगर की डल झील पर आयोजित पहला खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल रही। इसमें पूरे देश से 800 से अधिक एथलीट्स ने हिस्सा लिया, जिनमें महिला खिलाड़ियों की भागीदारी भी पुरुषों के बराबर रही।

प्रधानमंत्री ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि सबसे अधिक मेडल मध्यप्रदेश ने जीते, उसके बाद हरियाणा और ओडिशा का स्थान रहा। उन्होंने ओडिशा की खिलाड़ी रश्मिता साहू और श्रीनगर के मोहसिन अली से संवाद भी किया।

मोदी ने कहा – “एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना देश की एकता और विकास के लिए अनिवार्य है। खेल इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।”

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं ने सुनी ‘मन की बात’

रविवार को राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सुनी। इससे पहले वहां संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन भी हुआ।

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.