Media24Media.com: #डकैती

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #डकैती. Show all posts
Showing posts with label #डकैती. Show all posts

Chhattisgarh : व्यवसायी के घर रात को डकैती, 7 नकाबपोशों ने लूटे 4 लाख रुपये और 400 ग्राम सोने के गहने

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई है। एक प्रतिष्ठित व्यवसायी सूर्यकांत अग्रवाल के घर में लगभग 6 से 7 नकाबपोश डकैत देर रात घुस आए और चाकू की नोक पर घरवालों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती को अंजाम दिया। यह पूरा मामला छुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चरौदा गांव का है।

व्यवसायी के घर रात को डकैती

जानकारी के अनुसार, डकैत घर के पीछे से प्रवेश कर अंदर घुसे और परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया। उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए ताकि वे किसी को खबर न कर सकें। इसके बाद लुटेरों ने करीब तीन से चार लाख रुपये नगद और लगभग 400 ग्राम सोने के आभूषण ले गए। जाते-जाते उन्होंने धमकी दी कि पुलिस को खबर करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह वारदात न केवल गांव में बल्कि पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और डकैतों की तलाश की जा रही है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.