Media24Media.com: #टैक्स चोरी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #टैक्स चोरी. Show all posts
Showing posts with label #टैक्स चोरी. Show all posts

RAIPUR : 26 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा, लोहा व्यापारी अमन अग्रवाल गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राज्य जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ करते हुए अगस्त्य एंटरप्राइजेज और अग्रवाल एंटरप्राइजेज के संचालक अमन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी फर्मों के माध्यम से 26 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी करने का आरोप है।


जांच में सामने आया है कि अमन अग्रवाल ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच हुसैनी इंटरप्राइजेस, धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेस, महावीर इंटरप्राइजेस, यूनिक इंटरप्राइजेस, अंसारी ट्रेडर्स, विनायक वेंचर्स, ललित ट्रेडलिंक और अगस्त्य इंटरप्राइजेस जैसे नामों से लगभग 144 करोड़ रुपये की बोगस खरीदी दर्शाई। इन लेनदेन के आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाते हुए अन्य जिलों के व्यापारियों को लाभ पहुंचाया गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कुछ फर्जी फर्म ऐसे लोगों के नाम पर बनाई गई थीं जिनकी मृत्यु 2010 में हो चुकी थी, लेकिन उन नामों से 2013 और 2015 में व्यापारिक लेन-देन दिखाया गया।

स्टेट जीएसटी विभाग की यह पहली गिरफ्तारी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस फर्जीवाड़े से शासन को करीब 26 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विभाग मामले की आगे की जांच में जुटा है और इससे जुड़े अन्य व्यापारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.