Media24Media.com: #टाइल्स कटर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #टाइल्स कटर. Show all posts
Showing posts with label #टाइल्स कटर. Show all posts

1500 रुपये के विवाद में खौफनाक कत्ल… 7 नाबालिगों ने युवक को काट डाला, शव कुएं में फेंका

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। जिले के Durg में दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में महज 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर सात नाबालिगों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले पत्थर से हमला किया, फिर टाइल्स कटर से शरीर पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को 30 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने सभी सातों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।


कुएं में मिला लहूलुहान शव

पुलिस को शक्ति नगर स्थित पशु आहार किसान राइस मिल परिसर में एक कुएं से शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने करीब 30 फीट गहरे कुएं से युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय यशवंत सारथी उर्फ टिंगू के रूप में हुई, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।

पत्थर से हमला, फिर टाइल्स कटर से किए कई वार

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले यशवंत के सिर पर भारी पत्थर से हमला किया। इसके बाद टाइल्स काटने वाले कटर से उसके सीने, पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया गया।

1500 रुपये के उधार को लेकर रची हत्या की साजिश

पुलिस पूछताछ में नाबालिग आरोपियों ने हत्या करना कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक और आरोपी सभी टाइल्स लगाने का काम करते थे। यशवंत ने मुख्य आरोपी से 1500 रुपये उधार लिए थे, जिसे बार-बार मांगने के बावजूद वापस नहीं किया जा रहा था। इसी विवाद के बाद हत्या की साजिश रची गई।

फोन कर बुलाया, फिर उतार दिया मौत के घाट

योजना के तहत बुधवार रात आरोपियों ने यशवंत को फोन कर बुलाया। पैसे को लेकर बहस शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद सातों नाबालिगों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी।

हत्या में इस्तेमाल पत्थर और कटर बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पत्थर और टाइल्स कटर बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.