Media24Media.com: #ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल. Show all posts
Showing posts with label #ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल. Show all posts

CG NEWS : अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस, 18 बच्चे थे सवार

No comments Document Thumbnail

 बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 17 से 18 बच्चे सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई बच्चों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 25 A 0218 बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ड्राइवर और कंडक्टर की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद घायल बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले की जांच के बाद दुर्घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.