Media24Media.com: #जागरूकता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #जागरूकता. Show all posts
Showing posts with label #जागरूकता. Show all posts

राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए 07 जनवरी तक आमंत्रित प्रविष्टियां, भारत निर्वाचन आयोग मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मीडिया संस्थानों को करेगा सम्मानित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता (SVEEP) के क्षेत्र में वर्ष 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों को सम्मानित करने हेतु राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।इच्छुक मीडिया संस्थान अपनी प्रविष्टियां 07 जनवरी 2026 तक भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली–110001 स्थित कार्यालय में भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रविष्टियां ई-मेल के माध्यम से media_division@eci.gov.in पर भी प्रेषित की जा सकती हैं।

राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के अंतर्गत आयोग द्वारा कुल चार श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टेलीविजन), इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (रेडियो) तथा ऑनलाइन/इंटरनेट एवं सोशल मीडिया शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी में एक-एक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। चयनित मीडिया संस्थानों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2026 को सम्मानित किया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के माध्यम से उन मीडिया संस्थानों को प्रोत्साहित करेगा, जिन्होंने मतदाता जागरूकता अभियानों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है, नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं चुनाव से जुड़े आईटी एप्लीकेशनों की जानकारी दी है तथा मतदाताओं तक सटीक, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाई है । साथ ही विशिष्ट एवं दुर्गम मतदान केंद्रों पर आधारित स्टोरीज़, विशेष कार्यक्रमों, चर्चाओं एवं विशेषज्ञ आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक जन-पहुंच बनाने और निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की नई पहलों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुँचाने वाले मीडिया संस्थानों को भी सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही, चुनाव से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं का खंडन करने, सही एवं सत्यापित जानकारी का प्रसार करने तथा जनसामान्य पर पड़े सकारात्मक प्रभाव के साक्ष्यों को भी पुरस्कार के मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।


विकासखंड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रतियोगिता में भाग लेना ही बड़ी बात है - वर्मा

No comments Document Thumbnail

आरंग। शनिवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक मातलीनंदन वर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि व जागरूकता लाने शासकीय अरूंधति देवी उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय आरंग में विकासखंड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

जिसमें पूरे विकासखंड के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्तर पर किया गया।जिसमें भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को बीआरसीसी मातलीनंदन द्वारा प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी विजयी प्रतिभागी

विकासखंड का प्रतिनिधित्व जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे।इस अवसर पर बीआरसीसी वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेरे नजर में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी विजयी हैं।अर्थात प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है। इसलिए हमें समय - समय पर आयोजित होने वाले ऐसे आयोजनों में अवश्य भाग लेते रहना चाहिए‌। जिससे हमारे ज्ञान में सतत् वृद्धि होती रहे।

प्रतियोगिता का नेतृत्व प्रभारी व्याख्याता श्रीमती अपर्णा तिवारी व्याख्याता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मंदिर हसौद तथा शिक्षक रवि वर्मा व्याख्याता महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवा ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संकुल समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन, शेख मोहम्मद, युवराम साहू, उगेश साहू, गिरजा शंकर अग्रवाल, लोकनाथ साहू , शिक्षक कमलेश साहू, विक्रम चंद वर्मा, खेमराज कुंभकार,  रेखा चक्रधारी की अहम् भूमिका रही।


उन्नत और किफायती उर्वरक तकनीकों से किसानों को जोड़ने चल रहा है अभियान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। किसानों के बीच इनके इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए जागरूकता शिविर, वेबिनार, क्षेत्रीय प्रदर्शन, किसान सम्मेलन और क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में बनाई जा रही हैं । नैनो यूरिया के पत्तियों पर छिड़काव को आसान बनाने के लिए किसान ड्रोन, बैटरी चालित स्प्रेयर जैसे नए उपकरण भी किसानों तक पहुंचाए जा रहे हैं। ग्राम स्तर के उद्यमियों को प्रशिक्षण देकर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कस्टम हायरिंग छिड़काव सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

किसानों को उन्नत और किफायती उर्वरक तकनीक से जोड़ने के लिए जिले में नैनो यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन कृषि विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारा किसानों के खेत में पहुंचकर किया जा रहा है। कलेक्टर और कृषि विभाग रायगढ़ के मार्गदर्शन में किसानों के लिए यह जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत विकासखंड रायगढ़ में किसानों के खेतों में ट्रायल के रूप में नैनो यूरिया का प्रदर्शन किया गया।

ग्राम कोड़तराई में कृषक परमेश्वर पटेल, झारगुड़ा में कृषक हरकेश्वर पटेल तथा पंझर में कृषक नरेन्द्र पटेल के धान की फसल पर एक-एक एकड़ भूमि में नैनो यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। आने वाले दिनों अन्य किसानों के खेतों में भी यह प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान हितग्राही किसान के साथ गांव के अन्य किसानों को भी इस प्रदर्शन के अवलोकन में शामिल किया जाता है।

उप संचालक कृषि ने बताया कि यह पहल न सिर्फ रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता को कम करेगी, बल्कि किसानों की उत्पादन लागत घटाकर अधिक लाभ दिलाने में भी सहायक सिद्ध होगी। इस दौरान किसानों को नैनो यूरिया के प्रयोग की विधियों एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। किसान ड्रोन, मोटर, बैटरी, नेपसेक स्प्रेयर के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, इफको के प्रतिनिधि और स्थानीय कृषकगण उपस्थित रहे।

किसानों ने समझा नैनो यूरिया छिड़काव का तरीका कहा -यह किफायती और सुविधाजनक

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित किसानों ने नैनो यूरिया के छिड़काव का तरीका समझा। बेसल डोज के बाद फर्स्ट और सेकंड स्प्रे के लिए नैनो यूरिया के उपयोग के संबंध में परमेश्वर पटेल ने कहा कि यह पारंपरिक यूरिया की तुलना में काफी सस्ता है। यह कम मात्रा में भी बेहतर परिणाम देता है। बॉटल में पैकेजिंग होने के कारण खेतों तक लाने ले जाने ले जाने व छिड़काव में सुविधाजनक है। इसके छिड़काव से पौधों पर असर जल्दी और एक समान दिखता है। पौधों की बढ़वार भी संतुलित होती है।

नवंबर-दिसंबर में पूरे जिले चलेगा व्यापक अभियान

उप संचालक कृषि रायगढ ने बताया कि अभी चिन्हांकित स्थानों में नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन चल रहा है। आगामी नवंबर और दिसंबर में यह प्रदर्शन अभियान पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इसके लिए सभी आरएईओ अपने प्रभार क्षेत्र के गांवों में किसानों को नैनो यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन कर उपयोग की विधि और फसल को होने वाले लाभ से अवगत कराएंगे। इसके साथ ही आगामी विकसित कृषि संकल्प यात्रा के अंतर्गत इसकी जानकारी किसानों को दी जाएगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.