Media24Media.com: #जवाहर नवोदय विद्यालय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #जवाहर नवोदय विद्यालय. Show all posts
Showing posts with label #जवाहर नवोदय विद्यालय. Show all posts

मोबाइल रखने की सजा या बर्बरता? नवोदय स्कूल में छात्रों को लाठी-डंडों से पीटा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, बोरई में मोबाइल रखने के आरोप में 8 से 9 छात्रों की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, छात्रों को वाइस-प्रिंसिपल के केबिन में बुलाकर लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे कुछ बच्चों को अंदरूनी चोटें भी आईं। एक छात्र के संवेदनशील अंग पर भी प्रहार किए जाने का आरोप है।


क्या है पूरा मामला?

  • कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मोबाइल रखने के आरोप में बुलाया गया।
  • आरोप है कि शिक्षक पीयूष कुमार और पीटी शिक्षक रविशंकर मंडलोई ने छात्रों की पिटाई की।
  • घटना 21 फरवरी (शनिवार) की बताई जा रही है।
  • छात्रों ने 22 फरवरी की रात करीब 10 बजे परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।

परिजनों की शिकायत और पुलिस कार्रवाई

छात्र के पिता डोमन देशलहरा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित शिक्षकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जांच जारी है और छात्रों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है, ताकि चोटों की पुष्टि हो सके।

यह घटना स्कूलों में अनुशासन के नाम पर शारीरिक दंड के मुद्दे को फिर से चर्चा में ले आई है। शिक्षा के अधिकार कानून और बाल संरक्षण नियमों के तहत बच्चों के साथ शारीरिक हिंसा दंडनीय अपराध है। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 3 सीजी एनसीसी एयर स्क्वाड्रन की मिली स्वीकृति

No comments Document Thumbnail

जशपुरनगर- जिले के युवाओं के लिए आसमान की ऊंचाइयों में अपना कैरियर बनाने का अवसर अब जशपुर में भी उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों के परिणामस्वरूप जशपुर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय को 3 सीजी एनसीसी एयर स्क्वाड्रन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो स्थानीय युवाओं के भविष्य को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी। 

मुख्यमंत्री ने विद्यालय के एयर एनसीसी के लिए चयनित 25 मेधावी विद्यार्थियों को एनसीसी कैडेट्स का बैच‌ लगाकर पंजीयन की शुरुआत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इनमें 13 बालिकाएं और 12 बालक शामिल हैं।  इस अवसर पर विंग कमांडर श्री विवेक कुमार साहू ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप  सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने एनसीसी दिवस समारोह के दौरान इच्छा व्यक्त की थी कि छत्तीसगढ़ में केवल रायपुर में ही एयर एनसीसी और उड़ान का प्रशिक्षण दिया जाता है, जबकि जगदलपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और जशपुर जैसे स्थानों पर भी हवाई पट्टियों की सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री की इस पहल के सकारात्मक परिणामस्वरूप मार्च माह में जशपुर आगडीह हवाई पट्टी को 3 सीजी एयर एनसीसी स्क्वाड्रन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई और एक माइक्रोलाइट विमान को प्रशिक्षण हेतु जशपुर भेजा गया। इस दौरान लगभग 100 कैडेट्स को उड़ान का वास्तविक अनुभव प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं हवाई पट्टी पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और कैडेट्स से संवाद किया। कैडेट्स ने उन्हें विमान से संबंधित तकनीकी जानकारियाँ भी साझा कीं। 

प्रशिक्षण प्राप्त कैडेट को मिलते हैं रोजगार के बेहतर अवसर 

वर्तमान में 3 सीजी एयर एनसीसी एयर स्क्वाड्रन, पूरे देश में एकमात्र एयर स्क्वाड्रन है जिसमें एम्स, एमबीबीएस और नर्सिंग के छात्र कैडेट के रूप में जुड़े हुए हैं। कैडेटों को  यूपीएससी और एसएसबी साक्षात्कार के माध्यम से सेना में 25 वैकेन्सी /पाठ्यक्रम के अवसर मिलते हैं, एसएससी के माध्यम से ऑफिसर्स ट्रेनिग अकादमी के लिए 50 वैकेंसी /पाठ्यक्रम के अवसर मिलते हैं जिसमें यूपीएससी परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती है और केवल एसएसबी साक्षात्कार के माध्यम से चयन के अवसर मिलते है। 20 सीटें  लडकियों के लिए आरक्षित होती हैं। वायु सेना के उड़ान प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों सहित सभी पाठ्यक्रमों में 10 प्रतिशत वेकेंसी होती है। जिसके लिए एएफसीएटी, यूपीएससी परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती है। इसी तरह से पैरामिलिट्री फोर्स भर्ती में 2 से 10 बोनस अंक दिया जाता है।कई उद्योगों में भी एनसीसी सी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरियों में प्राथमिकता दी जाती है।

नयापाराखुर्द गांव के इस लाल ने कर दिया कमाल, स्वस्तिक के सुयश से गौरवान्वित है पूरा गांव

No comments Document Thumbnail

 पटेवा (महासमुंद)। जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली (सरायपाली) में अध्ययनरत स्वस्तिक प्रधान ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड में 93.4% अंक (रैंक -2) प्राप्त कर अपने गाँव, शाला एवं परिवार का सम्मान बढ़ाया है। महासमुंद जिले में कस्बाई क्षेत्र पिथौरा अंचल के एक छोटे से गाँव नयापाराखुर्द के स्वस्तिक प्रधान, साहित्यकार प्रवीण 'प्रवाह' एवं प्रधान पाठिका श्रीमती जयंती प्रधान के सुपुत्र हैं। 

लाल ने कर दिया कमाल

 स्वस्तिक की इस उपलब्धि पर ग्राम नयापाराखुर्द में खुशी की लहर है। स्वस्तिक के दादा श्री कृष्ण चंद्र प्रधान (सेवा निवृत्त प्रधान पाठक), दादी माँ श्रीमती छायावती प्रधान, चाचाजी  समीर चन्द्र प्रधान (शिक्षाविद् एवं प्राचार्य सेजेस पटेवा), दोनों बड़ी बहन वल्लरी और संस्कृति सहित समस्त गुरुजनों और परिजनों ने स्वस्तिक को बधाई देते हुए  आशीर्वाद प्रदान किया है।

 उल्लेखनीय है कि स्वस्तिक की दोनों इंजिनियर बड़ी बहनें भी जवाहर नवोदय विद्यालय की मेधावी छात्रा रही हैं। आगे चलकर स्वस्तिक प्रधान गणित एवं विज्ञान विषय के साथ पढ़ाई करते हुए आईं आई टी से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं एवं आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.