Media24Media.com: #जनसेवा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #जनसेवा. Show all posts
Showing posts with label #जनसेवा. Show all posts

महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल: माँ पैथोलॉजी एवं माँ मेडिकल स्टोर ने किया निःशुल्क बूंदी वितरण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद । स्वतंत्रता दिवस के पावन और गौरवशाली अवसर पर महासमुंद शहर में जनसेवा की एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। बस स्टैंड स्थित 'माँ पैथोलॉजी सर्विसेस' और जिला अस्पताल खरोरा के सामने संचालित 'माँ मेडिकल स्टोर' के संचालक ललित कुमार चक्रधारी द्वारा शहर के मिनी स्टेडियम के सामने आम नागरिकों के लिए निःशुल्क बूंदी (प्रसाद) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


​ शहर में पहली बार ऐसा आयोजन

आयोजकों के अनुसार, महासमुंद शहर में यह पहला अवसर था, जब किसी निजी संस्थान या व्यवसाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर इतने बड़े पैमाने पर आम जनता के लिए निःशुल्क बूंदी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अनूठे जनसेवा के कार्य की सराहना की जा रही है।

​ हजारों नागरिकों ने ग्रहण किया प्रसाद

15 अगस्त के पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह नजर आया। मिनी स्टेडियम के सामने आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में शहर के हजारों गणमान्य नागरिकों, युवाओं, बुजुर्गों और आम लोगों ने पहुँचकर प्रसाद स्वरूप बूंदी ग्रहण की। कार्यक्रम स्थल पर लोगों का तांता लगा रहा। इस पुनीत कार्य और सेवा भावना के लिए स्थानीय नागरिकों ने संचालक ललित कुमार चक्रधारी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

​ स्टाफ और सहयोगियों का रहा विशेष योगदान

इस भव्य कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने में माँ पैथोलॉजी लैब तथा माँ मेडिकल स्टोर के पूरे स्टाफ एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ अपनी सेवाएँ दीं।
​इस अवसर पर मुख्य रूप से जनक यादव, नरेश यादव, नेहरू पटेल, दिव्या, खिलेश चक्रधारी, गीता यादव, तरणी ध्रुव, खेमेश्वरी विश्वकर्मा, जैसमीन और महेश ध्रुव सहित संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और कार्यक्रम को सफल बनाया।

संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान

No comments Document Thumbnail

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील और जनहितकारी शासन की एक भावुक झलक आज चंदखुरी में देखने को मिली, जब उन्होंने एक दिव्यांग ग्रामीण की समस्या को न केवल सुना, बल्कि मौके पर ही उसका समाधान सुनिश्चित कर मानवता और उत्तरदायी नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया।

चंदखुरी निवासी दिव्यांग चंदूलाल वर्मा के लिए यह दिन जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया। वे मुख्यमंत्री से मिलने की आशा लेकर कायस्थ मंगल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब वे मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आगे बढ़े, तो सुरक्षा कारणों से उन्हें रोक दिया गया।इसी दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि चंदूलाल वर्मा को मंच पर बुलाया जाए। यह एक छोटा-सा निर्णय था, लेकिन चंदूलाल के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलते ही चंदूलाल ने अपनी व्यथा साझा की। उन्होंने बताया कि वे पहले राजमिस्त्री का कार्य करते थे, लेकिन शुगर की बीमारी और डायबिटिक फुट के कारण उनके पैरों में गंभीर समस्या हो गई, जिससे चलना-फिरना कठिन हो गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अब कोई कार्य नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें बैटरी संचालित ट्राईसिकल की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री साय ने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ उनकी पूरी बात सुनी और तत्काल सहायता राशि प्रदान करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें शीघ्र मोटराइज्ड ट्राईसिकल उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों का त्वरित पालन सुनिश्चित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतीक बैस ने तत्काल प्रक्रिया पूर्ण कर चंदूलाल वर्मा को मोटराइज्ड ट्राईसिकल उपलब्ध कराया।

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए चंदूलाल भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि “मैंने सोचा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री मुझसे मिलेंगे और मेरी समस्या का इतना जल्दी समाधान हो जाएगा। मैं उनका दिल से आभारी हूँ। धन्यवाद विष्णु भईया।”

यह घटना केवल एक व्यक्ति की सहायता भर नहीं, बल्कि यह दर्शाती है कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर नागरिक तक संवेदनशीलता, पहुंच और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री का यह व्यवहार सुशासन के उस मॉडल को मजबूत करता है, जिसमें हर जरूरतमंद की आवाज सीधे शासन तक पहुंचती है और समाधान भी उतनी ही तेजी से मिलता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.