Media24Media.com: #छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड. Show all posts
Showing posts with label #छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड. Show all posts

‘बादाम कांड’ के बाद हाउसिंग बोर्ड में कार्रवाई, नपे 2 अधिकारी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के बिलासपुर स्थित तिफरा कार्यालय में सामने आए ‘बादाम कांड’ ने प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया। एक युवक द्वारा अफसर की टेबल पर बादाम बिखेरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने त्वरित कदम उठाते हुए दो अधिकारियों को मुख्यालय अटैच कर दिया है।


जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी तरुण साहू पिछले एक वर्ष से फ्लैट रजिस्ट्रेशन की फाइल के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। हर बार उसे फाइल गुम होने की बात कहकर टाल दिया जाता रहा। लगातार हो रही देरी से परेशान होकर युवक 500 ग्राम बादाम लेकर कार्यालय पहुंचा और संबंधित अधिकारी की टेबल पर बिखेरते हुए तंज कसा कि “याददाश्त बढ़ेगी, फाइल मिल जाएगी।”

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए संपदा अधिकारी एल.पी. बंजारे और सहायक पुन्नम बंजारे को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय अटैच कर दिया।

यह मामला एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में लंबित फाइलों और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.