Media24Media.com: #छत्तीसगढ़ सरकार#एडवोकेट जनरल प्रफुल्ल भारत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #छत्तीसगढ़ सरकार#एडवोकेट जनरल प्रफुल्ल भारत. Show all posts
Showing posts with label #छत्तीसगढ़ सरकार#एडवोकेट जनरल प्रफुल्ल भारत. Show all posts

CG NEWS : एडवोकेट जनरल प्रफुल्ल भारत का इस्तीफा मंजूर, नए AG की तलाश शुरू

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के शीर्ष विधि अधिकारी एडवोकेट जनरल प्रफुल्ल भारत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके पद छोड़ने के बाद अब नए एडवोकेट जनरल की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है।


प्रफुल्ल कुमार भारत का जन्म 22 जून 1966 को बस्तर के जगदलपुर में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जगदलपुर में पूरी की, इसके बाद एमए और एलएलबी की डिग्री हासिल की। वर्ष 1992 में वे मध्य प्रदेश बार काउंसिल, जबलपुर में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए और यहीं से उनके कानूनी करियर की शुरुआत हुई।

जिला अदालत से हाईकोर्ट तक का सफर

1992 से 1995 तक उन्होंने जिला न्यायालय जगदलपुर में प्रैक्टिस की। इसके बाद 1995 से अक्टूबर 2000 तक वे मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर में सक्रिय रहे। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वे नवंबर 2000 से बिलासपुर स्थित उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करते रहे, जहां वे प्रमुख अधिवक्ताओं में शामिल हुए।

कई क्षेत्रों में विशेषज्ञता

प्रफुल्ल भारत ने सिविल, संवैधानिक, मध्यस्थता और आपराधिक मामलों में विशेषज्ञता हासिल की। उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर, बस्तर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, माता रुक्मणी सेवा संस्थान समेत कई महत्वपूर्ण संस्थानों का प्रतिनिधित्व किया।
वे अपनी शांत, गहन और अध्ययनशील कार्यशैली के कारण न्यायपालिका और अधिवक्ता समुदाय में सम्मानित माने जाते रहे।

इस्तीफे के पीछे अटकलें तेज

हालाँकि उनके इस्तीफे के कारणों का सरकारी स्तर पर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक और कानूनी गलियारों में इसके मायने तलाशे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही नए एडवोकेट जनरल की घोषणा कर सकती है।
प्रफुल्ल भारत के इस्तीफे को छत्तीसगढ़ की न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.