Media24Media.com: #छत्तीसगढ़ में स्कूल टाइम बदला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #छत्तीसगढ़ में स्कूल टाइम बदला. Show all posts
Showing posts with label #छत्तीसगढ़ में स्कूल टाइम बदला. Show all posts

गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में स्कूल टाइम बदला, अब सुबह 7:30 से लगेंगी कक्षाएं

No comments Document Thumbnail

 पेंड्रा। मार्च की शुरुआत के साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर सभी स्कूलों के संचालन का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया है।


यह आदेश 16 मार्च से लागू हो गया है और प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक की सभी कक्षाओं पर प्रभावी रहेगा। इसमें शासकीय और अशासकीय दोनों प्रकार के स्कूल शामिल हैं।


सभी स्कूलों पर लागू आदेश

जारी निर्देश के अनुसार, आदेश की जानकारी सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, शासकीय हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों तथा प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों के प्रधान पाठकों को भेज दी गई है।

बोर्ड परीक्षाएं रहेंगी प्रभावित नहीं

स्पष्ट किया गया है कि यह बदलाव केवल नियमित कक्षाओं के लिए है। बोर्ड परीक्षाएं और मूल्यांकन कार्य पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित होते रहेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.