Media24Media.com: #छत्तीसगढ़ में शीतलहर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #छत्तीसगढ़ में शीतलहर. Show all posts
Showing posts with label #छत्तीसगढ़ में शीतलहर. Show all posts

छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप, 6 जिलों में कोल्ड वेव और 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के मध्य हिस्से में अगले दो दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनने और उत्तरी क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 6 जिलों में शीतलहर और 7 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में भी एक-दो स्थानों पर कोहरे की स्थिति बनने की संभावना है। अगले दो दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं, जबकि इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

पिछले 24 घंटों में माना समेत प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

6 जिलों में शीतलहर, 7 जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, कबीरधाम और बेमेतरा जिलों के एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है। वहीं 21 दिसंबर तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज सुबह के समय कुहासा छाए रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.