Media24Media.com: #छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची. Show all posts
Showing posts with label #छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची. Show all posts

एसआईआर : शुरूआती 5 दिनों में करीब 30 लाख मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ, गणना प्रपत्र वितरित

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम जोरों पर है। विगत 4 नवम्बर को इसकी शुरूआत के बाद से बीएलओ प्रारंभिक पांच दिनों (4 नवम्बर से 8 नवम्बर तक) में करीब 30 लाख मतदाताओं तक पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित कर चुके हैं।


 राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर बीएलओ गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी संकलित कर रहे हैं। राज्य में पंजीकृत दो करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाताओं में से अब तक 29 लाख 29 हजार 125 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं जो कि लक्ष्य का 14 प्रतिशत है।


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्र स्तर पर एसआईआर के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

एसआईआर के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बीएलओ सक्रियता से मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। राज्य शासन के मुख्य सचिव विकास शील के घर भी उनके मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी ने गणना प्रपत्र देकर आवश्यक दस्तावेज संकलित किए। बीएलओ ने नवा रायपुर स्थित उनके शासकीय आवास जाकर प्रारूप-08 और घोषणा प्रपत्र (Annexure 4) प्रदान किया।

मुख्य सचिव विकास शील को अधिकारियों ने इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं आवश्यक विवरण की जानकारी दी। टीम ने गणना प्रपत्र में आवश्यक जानकारी भरकर उसे पूर्ण रूप से संकलित किया। मुख्य सचिव विकास शील ने सभी पात्र नागरिकों से एसआईआर में सक्रिय भागीदारी और सहयोग करने की अपील की है।

एसआईआर के अंतर्गत बीएलओ रायपुर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-50 (रायपुर उत्तर) के देवेन्द्र नगर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार के भी घर पहुंचे और उन्हें गणना प्रपत्र व घोषणा प्रपत्र देकर आवश्यक जानकारी संकलित की।

छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी 2026 से SIR, फर्जी वोटरों की पहचान कर सूची अद्यतन की जाएगी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। फर्जीवाड़े को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2026 से SIR शुरू करने का निर्णय लिया है।


मतदाता सूची का मिलान

इस प्रक्रिया में 2003 की मतदाता सूची को 2025 की वोटर लिस्ट से मिलाया जा रहा है। कार्य का संचालन BLO (ब्लॉक लीडिंग ऑफिसर) द्वारा किया जाएगा। इस दौरान फर्जी मतदाताओं की पहचान कर सूची को अद्यतन किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को SIR की पूर्व-पुनरीक्षण गतिविधियां शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके लिए भारतीय नागरिकों को शामिल करने हेतु आवश्यक दस्तावेजों के सुझाव भी मांगे गए हैं।

पिछले अनुभव

छत्तीसगढ़ में पिछली बार SIR 2004 में किया गया था, जिसमें फर्जी मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए थे। फिलहाल बिहार में SIR की प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में SIR की तैयारी लगभग पूरी कर ली है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.