Media24Media.com: #छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार. Show all posts
Showing posts with label #छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार. Show all posts

छत्तीसगढ़ में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, तीन नए मंत्री लेंगे शपथ

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। लंबे इंतजार और अटकलों के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय हो गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल होंगे और पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।


सोमवार को दिनभर कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज रहीं। पहले कयास था कि मंगलवार को ही शपथ ग्रहण होगा, लेकिन कार्यक्रम टल गया। इसी दौरान बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की। वहीं, देर शाम अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साव और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और सीएम साय से चर्चा की।

अब साफ हो गया है कि बुधवार को तीन नए मंत्री शपथ लेंगे और इसके साथ ही विष्णु देव साय कैबिनेट का विस्तार औपचारिक रूप से हो जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.