Media24Media.com: #छत्तीसगढ़ में नरसंहार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #छत्तीसगढ़ में नरसंहार. Show all posts
Showing posts with label #छत्तीसगढ़ में नरसंहार. Show all posts

छत्तीसगढ़ में नरसंहार: पति-पत्नी और दो बच्चों की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर दफनाए शव

No comments Document Thumbnail

 रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र के राजीव नगर मोहल्ले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर शव घर के अंदर दफना दिए गए। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।


ऐसे खुला राज

ग्रामीणों के मुताबिक, घर पिछले 2-3 दिनों से बंद था और अंदर से तेज बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने आशंका जताई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। चारों तरफ खून के छींटे थे और कमरे में मिट्टी खोदकर शव दफनाए गए थे।

पहचान और हत्या का अंदाज

शवों की पहचान बुधराम उरांव, उनकी पत्नी सोहद्रा, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी उरांव के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि हत्या कुल्हाड़ी और रॉड जैसे धारदार और भारी हथियार से की गई है।

फोरेंसिक जांच और पुलिस की कार्रवाई

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की है। पुलिस ने पूरे घर को सुरक्षा घेरे में लेकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस नरसंहार के पीछे पारिवारिक रंजिश है, आपसी विवाद या कोई और वजह।

इलाके में दहशत

रायगढ़ में इस सनसनीखेज वारदात से लोगों में खौफ का माहौल है। हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर इतने बड़े कत्ल के पीछे कौन हो सकता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.