Media24Media.com: #छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन. Show all posts
Showing posts with label #छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन. Show all posts

CG NEWS : माओवादियों को बड़ा झटका - 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो हार्डकोर समेत 10 महिलाएं शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन के लिए चल रहे सुरक्षा बलों के अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को सुकमा जिले में कुल 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। इनमें पीएलजीए बटालियन नंबर-1 के दो हार्डकोर नक्सली और 10 महिलाएं भी शामिल हैं।


सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कुल 50 लाख रुपये के इनाम घोषित थे। प्रमुख नक्सलियों में ओयाम लखमू (10 लाख), माड़वी भीमा उर्फ तामो भीमा (8 लाख), सुनिता उर्फ कवासी सोमड़ी (8 लाख), सोड़ी मासे (8 लाख) और मुचाकी हड़मा (3 लाख) शामिल हैं।

यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ शासन की “नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत हुआ है। सरकार की नीति के अनुसार सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

सुरक्षा बलों की लगातार सख्त कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीतियों का यह बड़ा परिणाम माना जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.