Media24Media.com: #छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड. Show all posts
Showing posts with label #छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड. Show all posts

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, उत्तरी इलाकों में जीरो विजिबिलिटी, बिलासपुर-सरगुजा संभाग में घने कोहरे का अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 CG Weather : छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में पिछले तीन दिनों से सुबह के समय घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी की स्थिति बनी हुई है। बीते दस दिनों से यहां रात का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है।


मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मंगलवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों के एक-दो क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर शीत लहर भी चली।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज यानी 23 दिसंबर को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पश्चिम की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। शीतलहर की स्थिति बनने से लोग दिनभर कंपकंपाती सर्दी महसूस कर रहे हैं और राहत के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।


तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे

प्रदेश में पारा लगातार नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम है। विशेषकर पठारी क्षेत्रों — मैनपाट, सामरीपाट और लहसुनपाट में पारा तेजी से नीचे लुढ़क रहा है।

अंबिकापुर सबसे ज्यादा ठंडा

पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा-

जिलातापमान (°C)
रायपुर11.5
पेंड्रा8.6
दुर्ग9.2
बिलासपुर10.5
जगदलपुर10.4

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.