Media24Media.com: #छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित#हथियार डालकर आत्मसमर्पण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित#हथियार डालकर आत्मसमर्पण. Show all posts
Showing posts with label #छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित#हथियार डालकर आत्मसमर्पण. Show all posts

CG NEWS : 20 साल बाद हथियारों से आज़ादी, नक्सली दंपत्ति ने चुना शांति का रास्ता

No comments Document Thumbnail

 सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा है। संगठन के दो शीर्ष कैडर जयलाल और उसकी पत्नी भीमे ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया है। जयलाल, जो माओवादी रणनीतियों और कई हमलों का मुख्य योजनाकार माना जाता था, उसने पुलिस के समक्ष शांति का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया।


भीमे जो पिछले 20 वर्षों से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय थी, उसने भी हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। दरभा डिवीजन निवासी यह दंपत्ति लंबे समय से संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका में था, इसलिए इनके आत्मसमर्पण को माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

आंध्रप्रदेश में हुआ आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण का कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के अलूरी सीताराम राजू जिले के एसपी अमित बरदार के समक्ष संपन्न हुआ। इस दौरान सुकमा के एडिशनल एसपी रोहित शाह भी मौजूद थे।

कई गंभीर आरोपों में शामिल

सूत्रों के अनुसार, दंपत्ति पर घात लगाकर किए जाने वाले हमलों, विस्फोटक ईओएफ, आईईडी ब्लास्ट और पुलिस बल पर हमलों में शामिल होने जैसे गंभीर आरोप हैं।
पुलिस का कहना है कि बढ़ते दबाव, निरंतर विकास पहल और विचारधारा से मोहभंग इनके आत्मसमर्पण के प्रमुख कारण रहे हैं।

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

अधिकारियों का मानना है कि यह घटना सुरक्षा बलों के नक्सल उन्मूलन अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो अन्य माओवादियों को भी मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.